लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, वहीं भारत की पहली पारी भी समान स्कोर पर समाप्त हुई. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 72 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. तीसरे दिन के अंतिम ओवर में इंग्लैंड के जाक क्रॉली के समय बर्बाद करने के प्रयास से शुबमन गिल भड़क गए और दोनों के बीच बहस हुई.