आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल मंगलवार शाम 6:30 बजे आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च को समाप्त होगा. विश्व कप के लिए भारत के पांच शहरों और श्रीलंका के तीन स्थानों को मैचों के आयोजन के लिए चुना गया है.