अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 347 रन बनाए जबकि भारत 156 रन पर ऑल आउट हुआ. भारत की बल्लेबाजी फाइनल में लड़खड़ी गई, छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे.