भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिए महत्वपूर्ण है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की संभावना बढ़ गई है. संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने का मौका मिल सकता है जबकि ईशान कोशन नंबर तीन पर रहेंगे.