कूपर कोनोली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 6 ओवर में 5 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 155 रनों पर ऑल-आउट हुई और उसे वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कूपर कोनोली पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बने जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पांच विकेट लिए हैं.