कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले आक्रामकता से पीछे न हटने का स्पष्ट संदेश दिया. स्टोक्स ने कहा कि स्लेजिंग की शुरुआत कोई जानबूझकर नहीं करेगा, लेकिन स्वाभाविक प्रतिक्रिया हो सकती है. तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी प्रतिक्रियाओं को स्टोक्स ने सही ठहराया