अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराकर सुपर-4 की उम्मीदों को बरकरार रखा. भारत ने दो मैचों में लगातार जीत के बाद सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है और उसके 4 अंक तथा नेट रन रेट +4.793 है. ओमान दो मैचों में लगातार हारकर अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है और सुपर-4 से बाहर हो गया है.