अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को परमाणु समझौते के लिए पंद्रह दिनों का अल्टीमेटम दिया है. ईरान और रूस की समुद्री युद्ध अभ्यास योजना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल की सप्लाई बाधित कर सकती है.