बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली है. शुरुआती धारणा थी कि दुलारचंद की मौत गोली से हुई, लेकिन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत वाहन की टक्कर से हुई. हत्या में इस्तेमाल वाहन का पता नहीं चल पाया है और पुलिस अब तक कोई ठोस सबूत बरामद नहीं कर सकी है.