बिहार में वोटर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 65 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के आरोप लगाए गए. लेकिन आयोग ने उनका नाम सूची में बताया. तेजस्वी यादव के वोटर आईडी के एपिक नंबर और चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के एपिक नंबर में अंतर पाया गया है.