बेतिया में स्थित सागर पोखरा के मनोकामना शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है. महाशिवरात्रि पर देशभर से पांच सौ विद्वान पंडित सुबह चार बजे से रात्रि तक शिव पूजा और तांडव स्त्रोम करेंगे. भगवान शिव के श्रृंगार के लिए उत्तराखंड के गंगोत्री से ब्रह्म कमल, विदेशों से विभिन्न फूल मंगाए गए हैं.