बिहार के भागलपुर में डीजे और आर्केस्ट्रा मंच पर हथियार लहराने वाले युवाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं. नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र के सोच गांव में हथियार के साथ डांस करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. वीडियो में एक युवक राइफल और दूसरा देशी कट्टा लेकर डीजे की धुन पर बेखौफ डांस करता दिखा है.