विज्ञापन

VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत का ऐसा नायाब 'करिश्मा' देख दंग रह गए लोग

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें ठहर जाएंगी. कुदरत की कारीगरी का ऐसा नमूना शायद ही आपने पहले कभी देखा हो. एक बेहद दुर्लभ 'अल्बिनो हॉग डियर' (Albino Hog Deer) की झलक ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

VIDEO: क्या आपने कभी देखा है सफेद हिरण? कुदरत का ऐसा नायाब 'करिश्मा' देख दंग रह गए लोग
Albino Deer in Assam:काजीरंगा में दिखा दुर्लभ सफेद हिरण, वीडियो देख लोग बोले- 'अद्भुत'

Albino Hog Deer Viral Video: काजीरंगा के हरे भरे घास के मैदानों में एक दूधिया सफेद रंग का हिरण घूमते हुए कैमरे में कैद हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस वीडियो को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. ये वीडियो न केवल दुर्लभ है, बल्कि असम के समृद्ध वन्यजीवों की एक बड़ी मिसाल भी है.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली की गर्मी का कहर: डिब्बे में रखे लड्डू बने 'हलवा', वायरल वीडियो देख लोगों ने ली मौज

कुदरत का नायाब मेहमान (rare albino deer)

काजीरंगा के घने जंगलों में आमतौर पर भूरे रंग के हिरण ही दिखते हैं, लेकिन ये वाला मामला कुछ हटकर है. अल्बिनो होने की वजह से इस हिरण का रंग पूरी तरह सफेद है, जो हरी घास के बीच किसी चमकते सितारे जैसा लग रहा है. इस अनोखे जीव को देखते ही वहां मौजूद सैलानी और वन विभाग के लोग हैरान रह गए.

मुख्यमंत्री ने कहा-'ये गर्व की बात है' (CM Himanta Biswa Sarma)

वीडियो को एक्स (X) पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे 'रेयर और रिमार्केबल' यानी बेहद दुर्लभ और शानदार पल बताया है. उनका कहना है कि, ऐसे जीवों का दिखना ये साबित करता है कि हमारे जंगल अभी भी कितने गुलजार और महफूज हैं. ये वीडियो इस बात की गवाही देता है कि, असम सरकार वन्यजीवों को बचाने के लिए कितनी संजीदा है. वाकई में काजीरंगा की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला ये नन्हा मेहमान प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है.

ये भी पढ़ें:-'मैं उसे मरते नहीं देख सकता था' बीमार पत्नी को बचाने के लिए पति ने किया ऐसा जुर्म, सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com