Bengaluru Airport: सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर भावना अरोड़ा ने एक पोस्ट किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनका फोन बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कहीं खो गया था. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सिर्फ 15 मिनट में उनका फोन ढूंढकर उन्हें वापस दे दिया. उन्होंने लिखा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि फोन खो गया है, वे घबरा गई थीं, लेकिन जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के कर्मचारियों से मदद मांगी, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की.
भावना ने अपनी पोस्ट में बताया कि CISF अधिकारियों ने 15 मिनट के अंदर उनका फोन ढूंढ लिया और उन्हें लौटा दिया, जिससे उनकी यात्रा शुरू होने से पहले होने वाली परेशानी दूर गई. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने @BLRAirport पर अपना फोन खो दिया था और घबरा गई थी. मुझे बस ड्यूटी पर मौजूद CISF अधिकारियों के पास जाना था. ये लोग बहुत ही तेज और मददगार हैं. 15 मिनट के अंदर मेरा फोन मुझे वापस मिल गया." उन्होंने आगे लिखा, "भगवान इन लोगों का भला करे." साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर एयरपोर्ट पर आपकी कोई चीज खो जाए, तो घबराएं नहीं, सीधे CISF स्टाफ से संपर्क करें, वे आपकी मदद जरूर करेंगे.
I lost my phone at the @BLRAirport and panicked.
— bhaavna arora (@BhaavnaArora) May 23, 2026
All that I had to do was approach the @CISFHQrs on duty.
OMG! These people are so efficient. Within 15 minutes I had my phone back in my pocket.
God Bless these people.
This tweet is for all the people who lose their things at…
CISF ने भावना अरोड़ा के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “प्रिय भावना अरोड़ा, आपके अच्छे शब्दों और हमारे CISF कर्मियों की सराहना के लिए धन्यवाद. हमें खुशी है कि हम आपकी चीजें जल्दी वापस दिलाने में मदद कर सके. आपका यह धन्यवाद संदेश हमें पूरी लगन और ईमानदारी से काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है.”
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट में अपने अनुभव भी साझा किए और CISF की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “एयरपोर्ट पर खोई हुई चीजें वापस मिलने की सुविधा बहुत अच्छी है. CISF का धन्यवाद. एक ऑनलाइन पोर्टल भी है, जहां आप मिली हुई चीजों की लिस्ट देख सकते हैं और दावा कर सकते हैं. बस इसे और बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन और डिलीवरी की सुविधा भी जोड़नी चाहिए.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं