विज्ञापन

घर लौटने के लिए 14 साल बाद हमेशा के लिए छोड़ा नोएडा, शख्स ने शेयर की अपनी इमोशनल स्टोरी, वीडियो वायरल

Noida Man Emotional Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि वह 14 साल तक नोएडा में रहा और अब वह अंत में वापस अपने घर जा रहा है. उसके इस फैसले में खुशी भी है और थोड़ा दुख भी है.

घर लौटने के लिए 14 साल बाद हमेशा के लिए छोड़ा नोएडा, शख्स ने शेयर की अपनी इमोशनल स्टोरी, वीडियो वायरल
Noida man emotional video
Social Media

Noida Man Emotional Video: नोएडा के युवक का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी भावुक कर रहा है. इस वीडियो में उसने 14 साल बाद शहर छोड़ने का फैसला और उससे जुड़ी अपनी भावनाएं शेयर की हैं. विभु त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए अपनी लंबी यात्रा को याद किया. उसने बताया कि 14 साल तक नोएडा में रहने के बाद अब वह हमेशा के लिए इस शहर को छोड़ रहा है. उनके इस फैसले में खुशी भी है और थोड़ा दुख भी. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वे 2012 में पहली बार नोएडा आए थे, तो उन्हें लगता था कि क्या कोई उन्हें नौकरी देगा भी या नहीं, लेकिन इसी शहर ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया और वे जूनियर ग्राफिक डिजाइनर से क्रिएटिव हेड तक बने.

विभु ने यह भी कहा कि उनकी जिंदगी के कई बड़े पल इसी शहर में गुजरे. उन्होंने बताया कि एक समय वे पैदल चलते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी SUV खरीदी. इसके साथ ही वे होर्डिंग्स बनाने से लेकर खुद उन पर दिखाई देने तक का सफर तय कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने शहर की जिंदगी की भावनात्मक कीमत के बारे में भी बात की. त्रिवेदी ने कहा कि भले ही उन्हें सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि उनके अपने लोग उनसे दूर होते जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शहरों में अक्सर रिश्ते जरूरत के हिसाब से बनते हैं.

उन्होंने शहर की दिनचर्या का जिक्र करते हुए कहा कि यहां लोग एक ऐसे चक्र में फंस जाते हैं, जहां वे सिर्फ EMI भरने के लिए काम करते रहते हैं, इस उम्मीद में कि बुढ़ापे में यह सब काम आएगा. त्रिवेदी ने एक ऐसी घटना भी बताई जिसने उनकी सोच बदल दी. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने एक फलूदा बेचने वाले से पूछा कि अगर उसे अचानक बहुत पैसे मिल जाएं तो वह सबसे पहले क्या करेगा. इस पर फलूदा वाले ने जवाब दिया कि वह सबसे पहले अपने गांव वापस जाएगा. इस बात ने त्रिवेदी को एहसास दिलाया कि लोग सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि अपने अपनों को भी ढूंढ रहे हैं.

उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "मेरा सबसे बड़ा गर्व यह है कि 14 साल बाद मैं घर लौट रहा हूं, नई जगह कानपुर." सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को यूजर बहुत पसंद कर रहे हैं और खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि वे उनकी बातों से खुद को जोड़ पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा फैसला भाई." वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "माता-पिता के साथ रहो, बाकी सब बाद में आता है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com