विज्ञापन

पहले नल से पानी पिया, बंदर ने फिर जो किया उसने जीत लिया इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

उत्तराखंड पुलिस द्वारा शेयर किए गए वायरल वीडियो में एक बंदर पानी पीने के बाद नल बंद करता नजर आया. उसकी समझदारी ने लोगों को वॉटर कन्सर्वेशन और नागरिक जिम्मेदारी का एक संदेश दिया.

पहले नल से पानी पिया, बंदर ने फिर जो किया उसने जीत लिया इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
बंदर ने पानी पीने के बाद नल किया बंद
सोशल मीडिया

भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि उससे सीख लेने की बात भी कर रहे हैं. वीडियो में एक बंदर ने ऐसा काम किया, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि उसने इंसानों से बेहतर जिम्मेदारी निभाई है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के साथ पानी बचाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया है. पुलिस ने इस वीडियो के जरिए लोगों को 'सेव वाटर, सिक्योर द फ्यूचर' की इम्पोर्टेंस समझाने की कोशिश की है.

पहले पानी पिया और फिर बंद किया नल

जानकारी के अनुसार, आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक बंदर भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए नल के पास पहुंचता है. वह आराम से नल से पानी पीता है. खास बात यह है कि पानी पीने के बाद वह वहां से सीधे नहीं चला जाता, बल्कि अपने हाथ से नल बंद कर देता है. बंदर की यही समझदारी लोगों का ध्यान खींच रही है.

लोगों को मिला बड़ा संदेश

उत्तराखंड पुलिस वीडियो शेयर कर यह संदेश भी दिया कि प्यास बुझाने के बाद नल बंद करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. यदि एक जंगली जानवर पानी की कीमत समझ सकता है, तो इंसानों को भी वॉटर कन्सर्वेशन के प्रति जागरूक होना चाहिए. पानी बचाना सिर्फ आज की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरत भी है.

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बंदर की खूब तारीफ कर रहे हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया अकाटउंट पर वीडियो शेयर भी कर रहे हैं. इसके अलावा बता दें कि यह वीडियो सिर्फ एक बंदर की समझदारी नहीं दिखा रहा है, बल्कि लोगों को यह भी याद दिला रहा है कि छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाकर हम प्राकृतिक संसाधनों को बचा सकते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष

यह भी पढ़ें: 'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई

यह भी पढ़ें: जापान में खोया बटुआ 15 मिनट में मिला वापस, ईमानदारी की कहानी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Monkey Video, Uttarakhand Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com