विज्ञापन

तमिलनाडु मंदिर में क्यूट हाथी की लग्जरी सेवा, फुट मसाज का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

तमिलनाडु के एक मंदिर में 'मंगलम' नाम का हाथी का फुट मसाज कराते हुए वीडियो वायरल हो गया. उसकी क्यूट हरकतों और केयरटेकर के साथ जुड़ाव ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

तमिलनाडु मंदिर में क्यूट हाथी की लग्जरी सेवा, फुट मसाज का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
तमिलनाडु में केयरटेकर से फुट मसाज कराता हाथी
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथी बड़े आराम से अपने केयरटेकर से फुट मसाज कराता नजर आ रहा है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर लोग हाथी की क्यूटनेस और उसके केयरटेकर के साथ रिलेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, @lifewshroots नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह क्लिप शेयर किया है. यह वायरल वीडियो तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित अरुलमिगु आदि कुंभेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है. वीडियो में 'मंगलम' नाम का हाथी अपने देखभाल करने वाले केयरटेकर के साथ नजर आ रहा है. मंदिर के शांत वातावरण में यह नजारा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

हाथी ने आराम से कराई फुट मसाज

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी अपने केयरटेकर के पास खड़ा है और अपना एक पैर आगे बढ़ाकर फुट मसाज करवा रहा है. कभी वह एक पैर उठाता है तो कभी दूसरा आगे कर देता है. ऐसा लग रहा है मानो वह खुद केयरटेकर को बता रहा हो कि अब कौनसे पैर की मसाज करनी है. फुट मसाज के दौरान वह पूरी तरह शांत और कॉमफोर्टटेबल फील करता दिखाई दे रहा है.

लोगों को भा गई हाथी की क्यूटनेस

आप वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी के माथे पर तिलक और गले में छोटी घंटियों की सुंदर माला भी नजर आ रही है. वीडियो के साथ लिखा गया है कि,'Big elephant body, baby heart- Mangalam'. यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रही है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को करीब 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने आपना फीडबैक दिया है. एक यूजर ने लिखा, कि यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भगवान गणेश खुद सेवा का अवसर दे रहे हों.

भारत में हाथी की कितनी है पॉपुलेशन 

बता दें कि भारत के अंदर दुनिया की लगभग 60 परसेंट जंगली हाथी की पॉपुलेशन है. 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, यहां 33 हाथी रिजर्व और 150 सलेक्टिड एलिफेंट कॉरिडोर है.  हाथियों को नेशनल हेरिटेज एनिमल का दर्जा प्राप्त है और भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं में उनका विशेष स्थान माना जा रहा है. यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है.

यह भी पढ़ें:  बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढना बुरे सपने जैसा, शख्स ने बताया संघर्ष

यह भी पढ़ें:  'वहां सेटल होने में मुझे एक साल लग गया', मुंबई की महिला ने दुबई जाने के बारे में बताई सच्चाई

यह भी पढ़ें:  दुबई में रहती हैं 23 साल की अकाउंटेंट, बताया हर महीने कितना होता है खर्च, बजट जानकर लोग हुए हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Hat Ke, Tamil Nadu Temple, Viral Elephant Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com