Delhi heatwave: दिल्ली की तपती दोपहरी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक मां-बेटी ने जब घर पर रखा लड्डू का डब्बा खोला, तो अंदर लड्डू गोल नहीं, बल्कि 'हलवे' की शक्ल ले चुके थे. इस वायरल क्लिप ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है और दिल्ली की गर्मी का असली हाल बयां कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-वीडियो कॉल से ऑफिस तक...मां-बाप को अपना काम दिखाते हुए छलके बेटी के आंसू, देखें ये वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ (extreme heat)
इंस्टाग्राम पर @hey.chan04 द्वारा शेयर की गई ये क्लिप दिखाती है कि, दिल्ली की लू में लड्डू भी अपना आकार खो चुके हैं. वीडियो में बेटी अपनी मां से कहती है, 'मम्मी, इनकी तो अब बर्फी जमेगी'. लोग भी पीछे नहीं रहे, किसी ने इसे 'लड्डू शेक' कहा, तो कोई बोला कि अब इसे चम्मच से खाना पड़ेगा. यह वीडियो न केवल फनी है, बल्कि ये भी दिखाता है कि इन दिनों बाहर निकलना कितना 'जानलेवा' हो सकता है.
गर्मी का पारा और प्रशासन की चेतावनी (Heatwave alert in Delhi-NCR)
सिर्फ लड्डू ही नहीं, लोगों ने बताया कि, चॉकलेट और मक्खन तो मिनटों में पानी बन रहे हैं. प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सलाह दी गई है कि चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. ये खबर इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये हमें आगाह करती है कि इस हीटवेव (heatwave) को हल्के में लेने की गलती न करें
ये भी पढ़ें:-'मैं उसे मरते नहीं देख सकता था' बीमार पत्नी को बचाने के लिए पति ने किया ऐसा जुर्म, सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं