विज्ञापन

वीडियो कॉल से ऑफिस तक...मां-बाप को अपना काम दिखाते हुए छलके बेटी के आंसू, देखें ये VIRAL VIDEO

हर बेटी का सपना होता है कि वो अपने माता-पिता को अपनी मेहनत की कमाई और उस जगह से रूबरू कराए, जहां वो दिन-रात एक करके काम करती है. एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला पल हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने हजारों लोगों की आंखें नम कर दी हैं.

वीडियो कॉल से ऑफिस तक...मां-बाप को अपना काम दिखाते हुए छलके बेटी के आंसू, देखें ये VIRAL VIDEO
ऑफिस में माता-पिता को देख भावुक हुई अमेजन कर्मचारी, इंटरनेट पर जीता सबका दि

Emotional Viral Videol: हैदराबाद में अमेजन (Amazon) में काम करने वाली आकृति सिन्हा (Akriti Sinha) ने अपने माता-पिता को जब अपना ऑफिस घुमाया, तो उस खूबसूरत पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने दिल का हाल ऐसे बयां किया कि, लोग इमोशनल हो गए. कभी वीडियो कॉल पर काम दिखाने वाली बेटी का उन्हें अपने ऑफिस में लाना वाकई एक इमोशनल जर्नी है. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि, 'इससे बड़ा सुख और क्या हो सकता है?'

ये भी पढ़ें:-'मैं उसे मरते नहीं देख सकता था' बीमार पत्नी को बचाने के लिए पति ने किया ऐसा जुर्म, सुन आंखों में आ जाएंगे आंसू

वीडियो कॉल से हकीकत तक का सफर (Hyderabad Amazon office)

आकृति के लिए ये पल किसी सपने के सच होने जैसा था. वो बताती हैं कि, 'एक वक्त ऐसा था जब वो घर बैठे पापा को सिर्फ स्क्रीन पर अपना ऑफिस दिखा पाती थी, लेकिन जब उनके मां-बाप हैदराबाद आए, तो उन्होंने हैदराबाद की हर बड़ी जगह घुमाने के बाद उन्हें अपने ऑफिस ले जाने का फैसला किया. आकृति के मुताबिक, उनके माता-पिता को शहर की किसी भी सैरगाह से ज्यादा उनकी कार्यस्थली देखना पसंद आया.

माता-पिता की आंखों में वो गर्व की चमक (Amazon Success Story)

जब आकृति ने अपने माता-पिता को ऑफिस की वो कुर्सी और मेज दिखाई, जहां वो दिन भर मेहनत करती है, तो उनके चेहरों पर जो मुस्कान और गर्व दिखा, उसने आकृति की सारी थकान मिटा दी. उन्होंने लिखा कि, 'एक बेटी के लिए इससे बड़ा अचीवमेंट और क्या हो सकता है?' सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-सब्जी वाला बेच रहा है AI के लिए डेटा? बेंगलुरु के इस बंदे की कमाई देख उड़ जाएंगे होश!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com