व्हाइट हाउस फायरिंग में जान बचाने को भागते नजर आए पत्रकार, देखिए वीडियो

व्हाइट हाउस के बाहर हुई अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. गोलियों की आवाज सुनते ही मौजूद पत्रकारों को भागकर प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेनी पड़ी, जबकि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

व्हाइट हाउस के पास रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सुरक्षा चेकपॉइंट के पास गोलीबारी की आवाजें गूंज उठीं. इस घटना के समय पत्रकार सेलिना वांग परिसर के अंदर एक वीडियो शूट कर रही थीं. तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनते ही वह भौचक्की रह गईं, लेकिन जैसे ही उन्हें कुछ समझ आया वो तुरंत खुद को संभालते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागीं. ABC न्यूज की रिपोर्टर सेलिना वांग ने बताया, “यह दर्जनों गोलियों जैसी आवाज लग रही थी.” उस वक्त परिसर में कई पत्रकार मौजूद थे. इसी दौरान NBC न्यूज की जूली ने इस दहशत के बीच पूछा, “यह क्या हो रहा है?”, जबकि उनके कैमरापर्सन ने रिकॉर्डिंग जारी रखी.

व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद एक अन्य रिपोर्टर उस समय रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी. उन्होंने तुरंत अपना ऑडियो वायर हटाया और सुरक्षित जगह की ओर चले गए. इसके बाद लॉन में मौजूद सभी पत्रकारों को दौड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेने का निर्देश दिया गया. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे स्थानीय समय के अनुसार व्हाइट हाउस के पास एक हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध ने अपने बैग से हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया. इस घटना में एक राहगीर भी घायल हुआ.

Advertisement

सीक्रेट सर्विस के कम्युनिकेशन प्रमुख एंथनी गुग्लिएल्मी ने अपने बयान में कहा कि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे, लेकिन इस घटना का उन पर कोई असर नहीं पड़ा. मौके पर मौजूद चश्मदीद और कनाडा के पर्यटक रीड एड्रियन ने बताया, “हमें करीब 20 से 25 आवाजें सुनाई दीं, जो पहले किसी आतिशबाजी जैसी लगीं, लेकिन वे गोलियों की आवाज थीं, इसके बाद लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया.” इससे पहले वॉशिंगटन के एक होटल में हुए कार्यक्रम के दौरान एक हथियारबंद व्यक्ति सुरक्षा जांच पार कर अंदर घुस गया था, जिसे बाद में सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में ले लिया था.

इसके अलावा जुलाई 2024 में पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान भी ट्रंप को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और ट्रंप के कान में हल्की चोट आई थी. कुछ महीनों बाद फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में उनके गोल्फ कोर्स पर भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था. इन घटनाओं का जिक्र करते हुए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक नए बॉलरूम के निर्माण की पहल की है, जिसके तहत ईस्ट विंग को हटाकर 400 मिलियन डॉलर की लागत से एक नया प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. इस हाई-सिक्योरिटी “ड्रोन-प्रूफ” बॉलरूम में जमीन के नीचे छह मंजिलें होंगी, जिनमें एक अंडरग्राउंड सैन्य अस्पताल भी शामिल होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
गैंगस्‍टर के घर छापा मारने पहुंची पुल‍िस की गुर्गों ने ली तलाशी, फ‍िर म‍िली एंट्री