ईरान से डील का ऐलान जल्द, होर्मुज भी खुलेगा-ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ डील पर बस कुछ अंतिम बिंदुओं पर बात जारी है. इस डील की बातचीत में उन्होंने खाड़ी देशों के कई नेताओं के साथ बातचीत की है. इस बातचीत में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

US Iran Deal News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान एक व्यापक समझौते को पूरा करने के करीब हैं. ट्रंप ने बताया कि इस डील के पूरा होते ही होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल जाएगा. इस खबर पर दुनिया भर की निगाहें टिकी है.  ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, "समझौते को लेकर लगभग सारी बातें पूरी हो चुकी है, बस कुछ अंतिम बिंदुओं पर बातचीत करना बाकी है."

ट्रंप ने लिखा, "मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमारी अभी सऊदी अरब के प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, यूनाइटेड अरब अमीरात के मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान, अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफ़ा अल थानी, कतर के प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मिनिस्टर अली अल-थवाडी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फत्ताह अल-सिसी, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला II और बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और PEACE से जुड़े एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई."

अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान के साथ डील की स्थिति जाहिर करते हुए कहा, "एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है.ये डील यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान और लिस्टेड दूसरे देशों के बीच फाइनल होने पर निर्भर है. इसके अलावा, मेरी इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बीबी नेतन्याहू से भी बात हुई. ये बातचीत बहुत अच्छी रही है. डील के आखिरी पहलुओं और डिटेल्स पर अभी बात हो रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. एग्रीमेंट के कई दूसरे एलिमेंट्स के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट को भी खोला जाएगा."

ईरान की ओर से अब तक क्या बातें आईं हैं सामने

ईरानी प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को समझौते का जिक्र किया. उसने कहा है कि ईरान 14 बिंदओं वाले एक मसौदे को समझौते में आगे बढ़ाया है. ये मसौदा पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि अगले 30 से 60 दिनों के भीतर आगे की बातचीत हो सके और आखिरकार एक अंतिम समझौता किया जा सके.

Advertisement

बीते दिन इस्माइल बघाई ने डील की असल स्थिति को लेकर कहा, "हम कह सकते हैं कि हम समझौते से बहुत दूर भी हैं और साथ ही बहुत करीब भी हैं. एक तरफ, हमें अमेरिकी पक्ष के विरोधाभासी बयानों और बदलते विचारों का तजुर्बा रह चुका है. उन्होंने कई बार विरोधाभासी रुख अपनाया है. हम पूरी तरह से बेफिक्र नहीं हो सकते कि उनका यह रवैया नहीं बदलेगा."

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी खबर, यूरेनियम देने को तैयार हुआ ईरान: रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Bengal Politics | TMC दफ्तर पर गरजा Suvendu का Bulldozer ! | Mamata
Topics mentioned in this article