- रूस के हमलों के बाद कीव में जोरदार बमबारी हुई, जिसमें एक क्रूज मिसाइल शहर के बीच गिरती नजर आई.
- यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार इस हमले में लगभग छह सौ ड्रोन और नब्बे मिसाइलें दागी गईं.
- हमले में लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास का शॉपिंग सेंटर, बाजार और एक पुनर्निर्मित कैफे पूरी तरह तबाह हुए.
रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव में रात भर डर और तबाही का माहौल रहा. पूर्वी यूक्रेन में अपने कब्जे वाले इलाकों पर हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कीव पर जोरदार बमबारी की गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक क्रूज मिसाइल को शहर के बीचों-बीच गिरते हुए देखा गया. हमले के बाद तेज रोशनी की चमक दिखती है और फिर जोरदार धमाका सुनाई देता है.
600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी
यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में करीब 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी गईं. हालांकि, एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से कई को रास्ते में ही रोक दिया, लेकिन कुछ मिसाइलें शहर तक पहुंच गईं. यूक्रेन की राजधानी कीव में हुए हमले में लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास का एक शॉपिंग सेंटर और बाजार पूरी तरह तबाह हो गए. एक छोटा कैफे भी नष्ट हो गया, जिसे पहले रूसी हमलों के बाद दोबारा बनाया गया था.
Russia launched one of the largest air attacks of this war on Kyiv this morning.
— Visegrád 24 (@visegrad24) May 24, 2026
More than 50 missiles and 700 drones were launched at the city.
This video shows a cruise missile hitting central Kyiv pic.twitter.com/D40DH3pWYE
हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत
इतना ही नहीं, इस हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. शहर के घरों, स्कूलों, बाजारों और अन्य इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा. रात भर कीव में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं और लोग अपनी सुरक्षा के लिए मेट्रो स्टेशन और अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपने लगे.
Putin wanted to show “strength” but only confirmed his weakness.
— Andrii Sybiha 🇺🇦 (@andrii_sybiha) May 24, 2026
Overnight, Russia carried out one of the largest terrorist attacks on Kyiv with around 600 drones, many dozens of ballistic, air-ballistic, and cruise missiles, and a dummy IRBM.
Cherkasy, Kharkiv, Kropyvnytskyi,… pic.twitter.com/jSV83n9FBP
कई शहरों पर बड़े हमले किए गए
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला सैन्य ठिकानों पर नहीं, बल्कि आम लोगों को निशाना बनाकर किया गया था. उनके मुताबिक, रूस ने कीव के साथ-साथ चेरकसी, खार्किव, ओडेसा, पोल्टावा, सूमी और अन्य शहरों पर भी बड़े हमले किए.
Apocalyptic scenes. Kyiv suffered one of its greatest attacks this night
— Euromaidan Press (@EuromaidanPress) May 24, 2026
Russia completely destroyed a business center and a market near Lukianivska metro. Including the cafe that reopened six times after Russian strikes.
📹 RFE/RL pic.twitter.com/3hhErC3LMI
हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल : राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की
राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने ‘ओरेश्निक' नाम की एक बेहद तेज रफ्तार हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया. यह मिसाइल बहुत तेज चलती है और जमीन के नीचे बने मजबूत बंकरों को भी तबाह कर सकती है. हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यह हमला यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने के लिए किया था और यह रूसी इलाकों पर यूक्रेन के हमलों का जवाब था.
ये भी पढ़ें : ईरान ने होर्मोज़गान प्रांत में इज़रायल के एक जासूसी और निगरानी ड्रोन को मार गिराया: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं