विज्ञापन

ब्रिटेन में पाकिस्तान कांसुलेट के सामने विरोध प्रदर्शन, Pok में हिंसा पर 30 ब्रिटिश सांसदों ने लिखा खत

यह विरोध तब तेज हुआ जब प्रशासन ने JAAC से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. बताया गया है कि प्रशासन ने JAAC को बैन कर दिया है है और 9 जून को प्रस्तावित 'लॉन्ग मार्च' से पहले कई सुरक्षा उपाय लागू किए थे.

ब्रिटेन में पाकिस्तान कांसुलेट के सामने विरोध प्रदर्शन, Pok में हिंसा पर 30 ब्रिटिश सांसदों ने लिखा खत
लंदन में भी पाकिस्तान उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन जारी है.
@AdityaRajKaul/X

पाकिस्तान के कब्जे वाले PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच इस प्रदर्शन की लपटें यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के कॉन्सुलेट तक पहुंच गया. PoK में पाकिस्तानी फौजियों का जुल्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब तक पाक फौजियों ने 30 मासूम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया. 

ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी कॉन्सुलेट के बाहर लोग ने पाक अधिकारियों पर जुल्म करने का आरोप लगाया.  न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, इस प्रदर्शन के ऑर्गनाइजर ने दावा किया कि पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स की फायरिंग में कई आम लोग मारे गए और घायल हुए. इस हिंसा रावलकोट में सबसे ज्यादा देखी जा रही है. 

इसके अलावा लंदन में भी पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर PoK प्रोटेस्ट में आम लोगों की हत्या के लिए पाकिस्तानी आर्मी, असीम मुनीर और PoK की कठपुतली सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए.

ब्रिटेन के सांसदों ने अपनी सरकार को लिखी चिट्ठी

पीओके में हो रही हिंसा को लेकर कम से कम 30 ब्रिटिश सांसदों ने ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन में दखल देने के लिए ब्रिटेन सरकार को चिट्ठी लिखा है. सांसदों ने  गिरफ्तारी, कम्युनिकेशन ब्लैकआउट और इलाके में बढ़ते तनाव की खबरों के बीच डिप्लोमैटिक तरीके से दखल देने की अपील की.

पाकिस्तानी एडमिनिस्ट्रेशन ने गैर-कानूनी कब्जे वाले इलाके में यह सख्ती तब की जब जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने सरकार से 38-पॉइंट एजेंडा लागू करवाने के लिए एक प्रोटेस्ट मार्च का प्लान बनाया. इसमें सब्सिडी वाला आटा और बिजली की मांग की गई है. प्रोटेस्ट रैली आज (9 जून) के लिए प्लान की गई है.

कहा जाता है कि POK में अशांति बेसिक अधिकारों, आर्थिक राहत, सस्ती बिजली और अधिकारियों से ज़्यादा जवाबदेही की मांगों की वजह से शुरू हुई थी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आंदोलन में शामिल POK एक्टिविस्ट्स ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों में सिक्योरिटी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तान सेना ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, 30 से ज्यादा मौतें, 200 घायल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, PoK
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com