- फिलीपींस में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, अबतक कम से कम 41 लोगों की मौत
- फिलीपींस में हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं
- 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज दिया जा रहा है
फिलीपींस में सोमवार, 9 जून को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप (Philippine Earthquake) ने भारी तबाही मचा दी है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या और बढ़ सकती है. घर गिरे, स्कूल की बिल्डिंग गिरी, सड़क से पुल तक तबाह हो गए... कुल मिलाकर मंजर ऐसा है कि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं. 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज दिया जा रहा है. यह शक्तिशाली भूकंप सोमवार को मिंडानाओ के दक्षिणी द्वीप के पास आया था. सरकारी और स्थानीय आपदा एजेंसियों के अनुसार केवल चार लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.
मंगलवार को फिलीपींस में तेज धूप के बीच डॉक्टर तंबुओं में मरीजों का इलाज करते नजर आए. अस्पतालों के बाहर अस्थायी टेंट लगाए गए हैं ताकि घायल लोगों को तुरंत मदद मिल सके. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रेगनेंट महिला की डिलीवरी भी तंबू में ही कराई गई, जो हालात की गंभीरता दिखाता है. यहां देखिए फिलीपींस में भूकंप से आई तबाही के 10 वीडियो-
वीडियो नंबर 1
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गई. पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की मौत की खबर है. भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है.#Earthquake #Philippines pic.twitter.com/xtI61kl8wV
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
वीडियो नंबर 2
फिलीपींस में 7.8 के भूकंप से तबाही, ताश के पत्तों की तरह गिरे मकान, बच्चों के सामने स्कूल ढहा#Philippines | @RajputAditi pic.twitter.com/ZvMmElNuwO
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
वीडियो नंबर 3
🇵🇭 Las imágenes captan el momento en que una mujer corre para resguardar a un niño que estaba en un sofá durante el fuerte terremoto registrado en Filipinas. pic.twitter.com/eM9WNmdvvg
— Alerta Mundial (@AlertaMundoNews) June 8, 2026
वीडियो नंबर 4
दक्षिणी फिलीपींस में आए भूकंप में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि आज दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया#Earthquake #Philippines pic.twitter.com/Qy6MAf7UVH
— NDTV India (@ndtvindia) June 8, 2026
वीडियो नंबर 5
💔 First day of school… then the earth shattered everything 😭
— Benj (@B3n0444) June 8, 2026
A powerful earthquake struck Southern Mindanao at around 7:37 a.m. on Monday, with General Santos City, Sarangani philippines pic.twitter.com/QfefDfiepi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं