विज्ञापन

मिसाइल अटैक और जहाज पर फंसे थे 24 भारतीय नाविक... ओमान तट से यूं किया गया रेस्क्यू- VIDEO

ओमान तट के पास पलाऊ देश के झंडे वाले टैंकर “एमटी मैरिवेक्स” पर मिसाइल हमला हुआ था. जहाज पर 24 भारतीय नाविक फंसे थे और उनको अब रेस्क्यू कर लिया गया है.

मिसाइल अटैक और जहाज पर फंसे थे 24 भारतीय नाविक... ओमान तट से यूं किया गया रेस्क्यू- VIDEO
ओमान तट के पास जलते जहाज से 24 भारतीय नाविकों को रेस्क्यू किया गया
  • ओमान के तट के पास एक व्यापारी टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ था, जिसपर 24 भारतीय नाविक फंसे हुए थे
  • ये सभी भारतीय नेवी से बचाने की अपील कर रहे थे और अब इन सभी को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया है
  • पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन भारत और ओमान की संयुक्त तेजी और तालमेल से संभव हो पाई

ईरान और इजरालय में जब सोमवार, 8 जून को लड़ाई चल रही थी तब समंदर में एक बड़ा खतरा सामने आ गया था. ओमान के तट के पास एक व्यापारी टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ था, जिसपर 24 भारतीय नाविक फंसे हुए थे. वे सभी भारतीय नेवी से बचाने की अपील कर रहे थे. भारत की ओर से ठीक वही किया गया और उन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन भारत और ओमान की संयुक्त तेजी और तालमेल से संभव हो पाई.

ऑपरेशन को भारत की ओर से भारतीय समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) मुंबई ने कॉर्डिनेट किया. MRCC ने दुनिया भर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई और ओमान की एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 

कैसे किया गया रेस्क्यू?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सोमवार को लगभग दोपहर के 2:20 बजे MRCC मुंबई को सूचना मिली कि पलाऊ देश के झंडे वाले टैंकर “एमटी मैरिवेक्स” पर मिसाइल हमला हुआ है. यह जहाज ओमान के मसीराह के पास खड़ा था. जहाज पर कुल 24 लोग थे और सभी भारतीय नागरिक थे. यह जानकारी जहाज पर मौजूद एक चालक दल के सदस्य के रिश्तेदार ने MRCC मुंबई को दी.

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए MRCC मुंबई ने तुरंत ओमान समुद्री खोज और बचाव केंद्र (OMSC) से संपर्क किया और उनसे अनुरोध किया कि वे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालें और तुरंत मदद शुरू करें. इसके बाद ओमान के OMSC ने तेजी से कार्रवाई की. उन्होंने पास के एक जहाज को मोड़ दिया और दो बचाव हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजे. 

रेस्क्यू किए गए 24 भारतीय नाविक (फोटो- इंडियन कोस्ट गार्ड)

रेस्क्यू किए गए 24 भारतीय नाविक (फोटो- इंडियन कोस्ट गार्ड)

पूरे समय MRCC मुंबई,OMSC ओमान और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच लगातार संपर्क बना रहा ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके और भारतीय चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

लगभग शाम के 5 बजे OMSC ओमान ने पुष्टि की कि सभी 24 भारतीय नाविकों को ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है. जहाज अभी भी ओमान के मसीराह के पास खड़ा है.

ओमान तट के पास जहाज पर हुआ था हमला (फोटो- इंडियन कोस्ट गार्ड)

ओमान तट के पास जहाज पर हुआ था हमला (फोटो- इंडियन कोस्ट गार्ड)

इस सफल ऑपरेशन से यह साफ हुआ कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग कितना प्रभावी हो सकता है और कैसे अलग-अलग देशों की एजेंसियां मिलकर जानें बचा सकती हैं. इंडियन कोस्ट गार्ड ने यह भी दोहराया गया कि यह बल हर हाल में, कहीं भी संकट हो, भारतीय नाविकों की मदद के लिए तैयार रहता है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर हमले में फंसे 24 भारतीय, VIDEO शेयर कर मांगी नेवी से मदद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Iran War, Hormuz Attack, Hormuz Ship Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com