ट्रेन में सामान छूट जाने पर क्या करें?
Written By: Shreya Tyagi
अगर ट्रेन छूट जाए और सामान अंदर रह जाए, तो सबसे पहले घबराने की बजाय तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दें. जल्दी रिपोर्ट करने से सामान सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.
घबराएं नहीं, तुरंत जानकारी दें
Image Credit: AI
जिस स्टेशन पर आप हैं, वहां के स्टेशन मास्टर ऑफिस में जाएं. वहां PNR नंबर, ट्रेन का नाम, कोच नंबर और बैग की पहचान जैसी जानकारी दें.
स्टेशन मास्टर के पास शिकायत दर्ज करें
Image Credit: AI
रेलवे आपके बैग को 'Unaccompanied Luggage' यानी बिना यात्री का सामान मानकर रिकॉर्ड में दर्ज करता है. इससे सामान की निगरानी शुरू हो जाती है.
'अनअकंपनिड लगेज' माना जाता है सामान
Image Credit: AI
ट्रेन के गार्ड को सामान की जानकारी दी जाती है. वह यात्रा खत्म होने तक उस पर नजर रखता है ताकि कोई सामान से छेड़छाड़ न कर सके.
Image Credit: AI
ट्रेन के अंतिम स्टेशन पहुंचने के बाद बैग को पार्सल या लगेज ऑफिस में जमा कर दिया जाता है. वहां उसे सुरक्षित तरीके से रखा जाता है.
सुरक्षित रखा जाता है सामान
Image Credit: AI
आप रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं या Rail Madad ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इससे रेलवे स्टाफ आपके सामान को जल्दी ट्रेस कर पाता है.
हेल्पलाइन पर करें कॉल
Image Credit: AI
सामान लेने के लिए आपको टिकट, ID प्रूफ और बैग की जानकारी दिखानी होती है. सही जांच के बाद रेलवे आपका सामान लौटा देता है.
ऐसे मिलता है सामान वापस
Image Credit: AI
और देखें
5 मिनट में कमरा ठंडा करने का तरीका
https://ndtv.in/webstories/utility/ac-cooling-tips-how-to-cool-room-in-5-minutes-during-peak-summer-52032