गर्मी में बिजली का बिल कैसे होगा कम?
Byline- Naveen Prajapati
घर का बिजली का बिल कम करने के लिए स्मार्ट तरीके अपनाएं. इन बदलावों से आप अपने बिजली बिल को 30% से 50% तक कम कर सकते हैं.
बिजली का बिल कम कैसे करें
Image credit : AI
AC को बहुत कम तापमान पर चलाने से कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है. AC को 24 या 26°C पर सेट करने से बिजली की भारी बचत होती है.
AC का तापमान
Image credit : Pexels
आधुनिक एसी में दिए गए कन्वर्टिबल बटन का उपयोग करके आप उसे 50% या 70% क्षमता पर चला सकते हैं, जिससे बिजली की खपत तुरंत कम हो जाती है.
AC के साथ कन्वर्टिबल मोड अपनाएं
Image credit : Pexels
रेफ्रिजरेटर के पीछे हवा के वेंटिलेशन के लिए जगह छोड़ें. इसके दरवाजे को बार-बार न खोलें और गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से बचें.
फ्रिज को दीवार से दूर रखें
Image credit : Pexels
टीवी, सेटअप बॉक्स, कंप्यूटर या चार्जर का इस्तेमाल न होने पर भी अगर उनका मुख्य स्विच ऑन रहता है, तो वे स्टैंडबाय मोड में बिजली खींचते रहते हैं.
प्लग को मुख्य स्विच से बंद करें
Image credit : Pexels
कई उपकरणों को एक साथ पूरी तरह बंद करने के लिए एडवांस पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल करें.
स्मार्ट पावर स्ट्रिप का उपयोग करें
Image credit : Pexels
पुराने बल्बों की जगह LED लाइट्स का इस्तेमाल करें. पुराने पंखों को हटाकर BLDC पंखे लगाएं, जो साधारण पंखों के मुकाबले कम बिजली खाते हैं.
BLDC पंखे और LED लाइट
Image credit : Pexels
सुबह और शाम के समय खिड़कियां खुली रखें, ताकि ताजी हवा आ सके. दोपहर के समय धूप को रोकने के लिए भारी पर्दों का इस्तेमाल करें.
क्रॉस वेंटिलेशन अपनाएं
Image credit : Pexels
और देखें
5 मिनट में कमरा ठंडा करने का तरीका
https://ndtv.in/webstories/utility/ac-cooling-tips-how-to-cool-room-in-5-minutes-during-peak-summer-52032