कौन कितने दिन रहा दिल्ली का CM?
Story created by Renu Chouhan
09/2/2025 हर जगह दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की चर्चा है, लेकिन आज आप जानिए कि शुरुआत से लेकर 2025 तक दिल्ली में कौन-कौन से CM कितने दिन गद्दी पर रहे.
Image Credit: X/ArvindKejriwal
1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव - 17 मार्च 1952 से 12 फरवरी 1955 तक यानी 2 साल 332 दिनों तक चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव दिल्ली की पहले CM रहे. वो कांग्रेस पार्टी से थे.
Image Credit: X/INCIndia
2. गुरमुख निहाल सिंह - 13 फरवरी 1955 से 31 अक्तूबर 1956 तक यानी 1 साल 261 दिनों तक दिल्ली के दूसरे CM रहे. यह भी कांग्रेस पार्टी से थे.
Image Credit: X/INCIndia
Image Credit: X/crchaudharymos
3. मदन लाल खुराना - BJP पार्टी से पहले दिल्ली के CM मदन लाल बने थे. वो 2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक यानी 2 साल 86 दिनों तक CM रहे.
4. साहिब सिंह वर्मा - साल 2025 दिल्ली के चुनावों में पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश सिंह वर्मा के पिता थे साहिब सिंह वर्मा. वो 2 साल 227 दिनों तक यानी 27 फरवरी 1996 से 12 अक्तूबर 1998 तक वो दिल्ली के CM रहे.
Image Credit: X/ianujsharmabjp
5. सुषमा स्वराज - साहिब सिंह वर्मा के बाद सुषमा स्वराज दिल्ली की CM बनीं. 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक यानी सिर्फ 51 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहीं.
Image Credit: X/SushmaSwaraj
6. शीला दीक्षित - दिल्ली की CM की कुर्सी पर सबसे लंबे समय तक शीला दीक्षित बैठीं. वो 15 साल 25 दिनों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. वो कांग्रेस पार्टी से थीं.
Image Credit: X/SheilaDikshit
7. अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के 5वें CM बने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, सबसे पहले सिर्फ 48 दिनों तक से CM रहे. यानी 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक मुख्यमंत्री रहे.
Image Credit: X/ArvindKejriwal
8. राष्ट्रपति शासन - इसके बाद यानी 14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015 तक दिल्ली में राष्ट्रपति शासन रहा.
Image Credit: PTI
9. अरविंद केजरीवाल - एक बार फिर दिल्ली के 6वें और 7वें मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल, यानी कुछ 9 साल 218 दिनों तक.
Image Credit: X/ArvindKejriwal
10. आतिशी मार्लेना - हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाली आतिशी मार्लेना 141 दिनों तक दिल्ली की CM रहीं. वो 21 सितंबर 2024 से 9 फरवरी 2025 तक गद्दी पर रहीं.
Image Credit: X/ArvindKejriwal
और देखें
ये वेट लॉस चाय अगर पी ली, तो XL से M हो जाएगा साइज़
iPhone या iPad...में i का मतलब क्या है?
अकबर इलाहाबादी के दिल को छू लेने वाले 10 शेर
गूगल पर कभी न सर्च करें ये 3 चीज़ें
Click Here