Image credit: Getty

IPL 2022: जीत को तरसी मुंबई इंडियंस 

आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का बुरा हाल हुआ है. मुंबई को शुरूआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

Image credit: Getty

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई लीग के इतिहास की ऐसी पहली टीम है जिसने किसी एक सीजन के अपने शुरुआती 8 मैच गंवाए हो. 

Image credit: Getty

मुंबई अगर एक और मुकाबला हारती है तो वो इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी.   

Image credit: Getty

मुंबई के खराब प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ऐसा होता है. 

Image credit: Getty

मुंबई इंडियंस ने इस बार मेगा ऑक्शन में ईशान किशन पर 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन ईशान किशन बल्ले से अभी तक विफल रहे हैं. 

Image credit: Getty

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर भी मुंबई ने 8 करोड़ की मोटी रकम खर्च की थी, जबकि उनकी उपलब्धता पर संदेह था. 

Image credit: Getty

मुंबई ने जोफ्रा आर्चर और ईशान किशन पर इतने पैसे खर्च कर दिए कि उनके पर्स में इतना पैसा बचा ही नहीं कि एक संतुलित टीम बनाते. 

Image credit: Getty

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन तिलक वर्मा को छोड़कर कुछ भी अच्छा नहीं है. तिलक वर्मा ने 8 मैचों में 45.33 की औसत से 272 रन बनाए हैं.

Image credit: Getty


और सेलिब्रिटी खबरों, फोटो के लिए लॉग इन करें

Image credit: Getty