अजमेर के बकरा बाजार में भले ही इस बार बकरीद (Bakarid 2026) पर रौनक कम है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी नस्ल के बकरे बेचने के लिए दूर-दूर से व्यापारी यहां आए हुए हैं, जिनमें कई बकरों के नाम बॉलीवुड स्टार्स और रॉयल सरनेम के नाम पर रखे गए हैं. इनमें कोई 'सलमान' है, तो कोई 'शाहरुख', जबकि 'सुल्तान', 'युवराज' और 'फारूक' जैसे नाम भी खरीदारों को अपनी ओर खींच रहे हैं. इसके बाद भी इनमें से एक बकरे ने इन सबको पछाड़ते हुए खारीदारों को बेहद आकर्षित किया है. अजमेर की बकरा मंडी में लाडू नाम के एक बकरे की बड़ी चर्चा हो रही है जिसे रजनीगंधा गुटखा खाने की लत लग गई है. इस वीडियो में देखिए कैसे मजे से गुटखा चबाता है लाडू.