Pune Porsche Case Accused Dance Video: पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार एक्सीडेंट केस के मुख्य आरोपियों में शामिल अग्रवाल परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है. महीने भर पहले ही जमानत पर रिहा हुए नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ एक भव्य पार्टी में जश्न मनाते हुए दिखे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विशाल अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ गले में नोटों की माला पहने हुए जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं.