Pakistan Blast News: क्वेटा में महाविस्फोट! ट्रेन के उड़े परखच्चे, बिछ गईं 23 लाशें!

पड़ोसी देश पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से इस वक्त की बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। क्वेटा शहर में चमन फाटक (Chaman Phatak) के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक भीषण और शक्तिशाली बम धमाका हुआ है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। शुरुआती स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला मुख्य रूप से कैंटोनमेंट (छावनी) क्षेत्र की तरफ जा रही एक ट्रेन को निशाना बनाकर किया गया था। धमाका इतना जोरदार था कि पटरी के पास खड़ी ट्रेन की बोगी को आंशिक रूप से भारी नुकसान पहुंचा है और वह पटरी से उतर गई, जबकि आसपास खड़ी करीब 10 गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

संबंधित वीडियो