Khan Sir नहीं होंगे गिरफ्तार, कोचिंग फायरिंग मामले में कोर्ट से मिली राहत | BREAKING NEWS

बिहार के खान सर उर्फ फैसल खान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. पटना जिला कोर्ट ने फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. पटना जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान खान सर ने खुद को बेकसूर बताया. खान सर की तरफ से पेश हुए वकील अरविंद कुमार महुआर ने कोर्ट से कहा, "गोली आत्मरक्षा में चलाई गई. किसी तरह से भय फैलाना मकसद नहीं था." 

ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बाहर खान सर के गार्ड द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में ले चुकी है. फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी. पुलिस  खान सर को गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही थी. लेकिन पटना कोर्ट से अब खान सर को बड़ी राहत मिल गई है

संबंधित वीडियो