क्या पाकिस्तान अब पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसने वाला है? इस खास वीडियो में देखिए कैसे मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का सबसे बड़ा मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. भारत के खिलाफ लगातार आतंकी साजिशों के बाद, अब सरकार सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) पर ऐतिहासिक और कड़ा एक्शन ले रही है. NDTV के साथ खास इंटरव्यू में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार ने साफ कर दिया है कि हमारे हिस्से की नदियों का पानी अब किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा. पानी को डायवर्ट करने का काम तेजी से चल रहा है और 8 जून 2028 तक सिंधु का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान जाना पूरी तरह से बंद हो जाएगा.