प्रकाशित: अप्रैल 10, 2015 06:00 PM IST | अवधि: 34:47
Share
26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया है। भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ये निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पेशावर में स्कूल में बच्चों के नरसंहार के बाद पाकिस्तान ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की मंशा जताई थी, लेकिन क्या भारत के खिलाफ आतंकवाद से वह समझौता कर रहा है... बड़ी खबर में इस खास मुद्दे पर चर्चा...