हरियाणा के अंबाला के बिचपड़ी गांव में मिट्टी बेचने के पैसों के विवाद में 22 वर्षीय अभिषेक ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा. इस तिहरे हत्याकांड का दहला देने वाला लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी अभिषेक अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए बड़े भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता और दादी पर गोली चला रहा है. इस वारदात में अभिषेक की दादी, बड़ा भाई और चाचा की मौत हो गई है. उसकी चाची जिंदगी और मौत से लड़ रही है. वही आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है.