हार का डर या कुछ और... यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायकों और सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. उनका कहना है कि जो विकास के दावे किए जा रहे हैं, वे जमीन पर नहीं दिख रहे हैं और "पाइपलाइनें जो बिछाई जा रही हैं, वे भ्रष्टाचार की पाइपलाइनें हैं." अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा को आगामी चुनावों में हार का डर सता रहा है. उन्होंने यहाँ तक कहा है कि भाजपा अपने कई मौजूदा विधायकों और उम्मीदवारों के टिकट काटना चाहती है, लेकिन खुद कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं. देखें पूरा वीडियो

संबंधित वीडियो