क्या अशोक गहलोत बने रहेंगे राज्य के मुख्यमंत्री ? जानें - क्या है एक्सपर्ट्स की राय
प्रकाशित: सितम्बर 29, 2022 08:30 PM IST | अवधि: 11:46
Share
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. ये बात गुरुवार को उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कही. अब उनकी जगह दिग्विजय सिंह कल अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरेंगे. हालांकि, इस पूरे प्रकरण के कारण गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के रिश्ते में कहीं ना कहीं खटास आ गई है. ऐसे में क्या गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे?