NDTV Khabar

महाराष्ट्र : साकीनाका के बाद उल्हासनगर में 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप

 Share

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों से पिछले ए‍क हफ्ते से दुष्कर्म की कई खबरें सामने आई हैं. साकीनाका रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि महाराष्ट्र में उल्हासनगर कस्बे में एक शख्स द्वारा रेलवे परिसर में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई. साथ ही बताया कि 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com