NDTV Khabar

'आप' का 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान शुरू, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

 Share

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए जंतर-मंतर पर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि, जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, स्कूलों को ठीक किया गया. पहले स्कूलों में जाले होते थे, मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को ठीक किया, स्कूलों में स्विमिंग पूल बनाए, तो उनको जेल में डाल दिया. हमारे दूसरे मंत्री सत्येंद्र जैन जो कि मोहल्ला क्लिनिक लेकर आए, स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक किया तो उनको भी पकड़कर जेल में डाल दिया.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com