देश प्रदेश : अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, कहा - क्या SC बंद होने का इंतजार कर रही थी सरकार?
प्रकाशित: मई 21, 2023 08:48 AM IST | अवधि: 4:42
Share
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति से संबंधित केंद्र के अध्यादेश को ‘‘असंवैधानिक’’ और लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार उच्चतम न्यायालय में केंद्र के इस कदम को चुनौती देगी. उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र सरकार कोर्ट के बंद होने का इंतजार कर रही थी.