मुंबई में ठंड के मौसम में हो रहा गर्मी का अहसास, लगातार दो दिन रहा देश का सबसे गर्म शहर
प्रकाशित: दिसम्बर 19, 2022 07:18 PM IST | अवधि: 2:51
Share
मुंबई के लोग ठंड के मौसम में भी गर्मी का अहसास कर रहे हैं. गुरुवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार और शनिवार को मुंबई पूरे भारत में सबसे गर्म शहर रहा.
शुक्रवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया तो शनिवार को दिन का तापमान 36 डिग्री के आसपास था.