विज्ञापन

हरिद्वार में पानी के टैंक में सांपों का वास! 27 बच्चे मिले, परिवार रह गया दंग, पहुंची वन विभाग की टीम 

हरिद्वार में एक घर में बनी पानी की टंकी में सांप के 27 बच्चे मिले. परिवार वाले टंकी के पानी का रोजाना उपयोग कर रहे थे, जब उन्होंने टंकी सांप के बच्चों को तैरते देखा तो उनके होश उड़ गए. बाद में वन विभाग की टीम ने सभी को रेस्क्यू किया.

हरिद्वार में पानी के टैंक में सांपों का वास! 27 बच्चे मिले, परिवार रह गया दंग, पहुंची वन विभाग की टीम 
वन विभाग की टीम ने सांप के बच्चों को किया रेस्क्यू.

हरिद्वार के उप नगर ज्वालापुर क्षेत्र में बने एक मकान में बने पानी के टैंक के अंदर झांकने पर परिवार के सदस्यों ने दर्जनों सांप के बच्चों को रेंगते हुए देखे. इतने सांप के बचचे देखकर घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये सांप के बच्चे कहां से आएं और वे अब क्या करें. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई.  

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने भी टैंक के अंदर सांपों के बच्चों को देखा तो उनके होश उड़ गए. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. वन विभाग के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने काफी सावधानी और मशक्कत के साथ टैंक से सांपों के बच्चों को बाहर निकाला. 

ये भी पढ़ें- ‘नाग फांस': 2 घंटे तक लकवाग्रस्त व्यक्ति को कुर्सी से जकड़े रहा सांप, Video रोंगटे खड़े कर देगा

सभी को जंगल में छोड़ा 

रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 27 सांप के बच्चे बरामद किए गए्. सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है. 

वीडियो हो रहा वायरल 

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे. सांपों को पकड़ने की पूरी प्रक्रिया लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही. लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर इतने सांप के बच्चे कहां से पानी की टंकी में आए. घटना का वीडियो भी किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

ये भी पढ़ें-  कटनी में मिला ढाई करोड़ रुपये का सांप, जानें- क्या है रेड सैंड बोआ स्नेक की खासियत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttrakhand News, Haridwar News In Hindi, Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com