अलीगढ़ में ट्रेनी एयरक्राफ्ट की खेत में सुरक्षित लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक 2 सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खेत में उतारा गया ट्रेनी विमान.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी (आपातकाल) लैंडिंग कराई गई. गनीमत रही पायलट सुरक्षित है और उसने सूझबूझ से एयरक्राफ्ट को भी सुरक्षित उतार लिया. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकती था.

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के धनीपुर स्थित फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आने पर 2 सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चंगेरी के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को खाली खेत में सुरक्षित नीचे उतार लिया.

मौके पर अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान उड़ान पर था। तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि यह धनीपुर एयरपोर्ट स्थित फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर का 2 सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट है. राहत की बात यह रही कि घटना में पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- UP Encounter: यूपी में एक साथ 3 का एनकाउंटर, मेरठ पुलिस के  'निशानेबाजों' ने सभी के पांव में मारी गोली 

Featured Video Of The Day
युद्ध के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस और ट्रंप के बीच बातचीत