UP Encounter: यूपी में एक साथ 3 का एनकाउंटर, मेरठ पुलिस के  'निशानेबाजों' ने सभी के पांव में मारी गोली 

UP Encounter news: उत्तर प्रदेश के मेरठ देहात में शनिवार-रविवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. (संजू शर्मा की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Meerut News: मेरठ देहात में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए,
Sanju

Police Encounter in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में बदमाशों और कथित गोकशों के खिलाफ शनिवार-रविवार की रात पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी. पुलिस के मुताबिक, मेरठ देहात के दो इलाकों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. इस दौरान इन बदमाशों के चार साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. बताया जा रहा है कि इन बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी भी हाथ लगी.

मेरठ का जानी इलाका देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. गोलियों की आवाज थमी, तो दो बदमाश दर्द से कराहते दिखे. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी की, तो दो और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए. दरअसल, मेरठ में पुलिस को सूचना मिली थी कि जानी इलाके में गोकशी की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग गोकशी के लिए एक गाय को लेकर जा रहें है. इस दौरान जब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस कू जवाबी फायरिंग में बदमाश नौशाद और शहबाज के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए, जबकि इनके साथी इकरार और रिहान को भी पुलिस ने धर दबोचा. इन गोकशों के कब्जे से पुलिस ने पशु काटने के औजार, टाटा पिकअप, बाइक, तमंचे और एक जिंदा गाय भी बरामद की है.

एक घंटे बाद ही फिर हुई दूसरी मुठभेड़

मेरठ के जानी इलाके में मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद सरधना इलाके से बड़ी सूचना आई कि गोकश गैंग यहां भी गोकशी करने की तैयारी कर रहा है. इस पर जानी इलाके को भी घेर लिया गया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें साबिर नाम का एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. इस दौरान 25 हजार का इनामी आरिफ और उसका साथी रिहान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इस गोकश गैंग के कब्जे से एक गाय, तमंचा, कारतूस और गोकशी के औजार बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें- गुजरात के इन 13 साइबर ठगों ने ₹631 करोड़ की ठगी को दिया था अंजाम, शेल कंपनी बनाकर ऐसी की जाती थी ठगी

Advertisement

देहात इलाके में हुई इन दो मुठभेड़ों पर मेरठ के सरधना सर्किल के सीओ का कहना है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए और चार को गिरफ्तार किया गया है. नौशाद और शाहबाज पर दर्जनभर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. इन पर पहले भी गोकशी के कई वारदात को अंजाम देने के आरोप लग चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-  सूरत में मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई, गले पर पैर रखने का वीडियो वायरल; पुलिस को अब भी है शिकायत का इंतजार

Advertisement

Featured Video Of The Day
वाइट हाउस परिसर के पास अंधाधुंध फायरिंग! ओवल ऑफिस के अंदर ही मौजूद थे Trump