मणिलाल पाटीदार: 24 की उम्र में बना IPS, 10 साल बाद गंवाई नौकरी, अब संपत्ति भी जाएगी

manilal patidar: महज 24 साल की उम्र में IPS बने यूपी कैडर के बर्खास्त अधिकारी मणिलाल पाटीदार पर विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का नया केस दर्ज किया है. जानिए महोबा के कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी सुसाइड केस से लेकर पाटीदार की बर्खास्तगी की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मणिलाल पाटीदार ने 24 की उम्र में AIR-188 हासिल कर न्‍च्‍ पुलिस को बतौर IPS जॉइन किया था.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मणिलाल पाटीदार ने 24 वर्ष की आयु में UPSC पास कर यूपी कैडर में आईपीएस बना.
  • महोबा में एसपी रहते हुए वे क्रेशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी के हत्या-सुसाइड मामले में फंसा.
  • यूपी विजिलेंस की जांच में पाटीदार ने वैध आय से लगभग पौने दस लाख रुपये अधिक खर्च किए पाए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश कैडर के बर्खास्त भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मणिलाल पाटीदार एक बार फिर चर्चा में हैं. यह वही शख्स हैं, जो कभी महज 24 साल की उम्र में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करके IPS बने थे. लेकिन रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा भी दर्ज हो गया है. (इरफ़ान ख़ान पठान की र‍िपोर्ट)

कम उम्र में बड़ी सफलता और फिर पतन

मणिलाल पाटीदार का जन्म 25 नवंबर 1989 को राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रामजी पाटीदार के घर हुआ था. साल 2013 में मणिलाल पाटीदार ने महज 24 साल की उम्र में 188वीं रैंक हासिल करते हुए यूपी पुलिस को बतौर IPS जॉइन किया था. लेकिन यूपी के महोबा में एसपी रहते हुए वे क्रेशर और विस्फोटक कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी सुसाइड कम-मर्डर केस में फंस गए.

विजिलेंस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल, बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. यूपी विजिलेंस की जांच के बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच में सामने आया है कि पाटीदार ने अपनी वैध आय से करीब पौने दस लाख रुपये अधिक खर्च किए थे. सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कानपुर सेक्टर के इंस्पेक्टर मुरलीधर पांडेय की तहरीर पर पूर्व एसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति का यह नया मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्या था महोबा का इंद्रकांत त्रिपाठी मामला?

बता दें कि साल 2020 में महोबा के क्रेशर और विस्फोटक व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी ने 7 सितंबर 2020 को सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने तत्कालीन महोबा एसपी मणिलाल पाटीदार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर खनन को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. इंद्रकांत ने दावा किया था कि उनसे तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार द्वारा छह लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है और ऐसा न करने पर उनकी जान को खतरा है.

Advertisement

VIDEO वायरल होने के बाद संदिग्ध मौत

वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन, 8 सितंबर 2020 को इंद्रकांत त्रिपाठी संदिग्ध परिस्थितियों में गर्दन के पीछे गोली लगने से घायल पाए गए थे. इसके बाद कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 13 सितंबर 2020 को त्रिपाठी की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक कारोबारी के भाई रविकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और दारोगा देवेंद्र शुक्ला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की विजिलेंस जांच शुरू कराई थी.

आय और खर्च के आंकड़ों में भारी अंतर

जांच के दौरान कानपुर सेक्टर की टीम ने मणिलाल पाटीदार के लोक सेवक रहते हुए उनकी आय और खर्चों का पूरा ब्योरा खंगाला. विजिलेंस इंस्पेक्टर मुरलीधर पांडेय के मुताबिक, जांच में यह तथ्य सामने आया कि मणिलाल पाटीदार ने वैध स्रोतों से कुल 43.19 लाख रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि इस अवधि में उनका कुल खर्च 52.95 लाख रुपये पाया गया. आय के मुकाबले यह 9.75 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च उनकी अनुपातहीन संपत्ति माना गया है. इसी को आधार बनाकर अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत नई एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Advertisement

फरारी और एक लाख रुपये का इनाम

जून 2023 में, उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार को सेवा से बर्खास्त कर दिया था. इससे पहले, 15 अक्टूबर 2022 को पाटीदार ने लखनऊ की एक अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया था. फरारी के दौरान मणिलाल पाटीदार पर पहले 25 हजार, फिर 50 हजार और अंततः एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

IAS की नौकरी छोड़ Abhishek Singh क्‍या जौनपुर की राजनीति में एक्टिव हो गए? जानिए गर्लफ्रेंड के धोखे से UPSC टॉपर बनने, विवादों और उनके रोजगार मेले की पूरी कहानी. यहां क्लिक करके पढ़ें

Featured Video Of The Day
वक़्फ़ संपत्तियों को दिए गए नोटिस पर फिरंगी महल के प्रवक्ता और सुन्नी धर्मगुरु मौलाना सूफ़ियान निज़ामी क्‍या बोले?
Topics mentioned in this article