विज्ञापन

हॉरर किलिंग: घर से भागी, वापस आईं...नहीं छोड़ा प्रेमियों का साथ, पिता ने 2 बेटियों को मरने तक पीटा

कुशीनगर में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की हत्या कर दी. पिता अपनी बेटियों के प्रेम प्रसंग से परेशान था, वे एक बार घर से भाग चुकी थी, वापस आने के बाद भी उन्होंने प्रेमियों से बात करना बंद नहीं किया था. इसी बात से गुस्साया पिता बेटियों को मरते दम तक पीटता रहा. उनकी मौत के बाद वह घर से फरार हो गया.

हॉरर किलिंग: घर से भागी, वापस आईं...नहीं छोड़ा प्रेमियों का साथ, पिता ने 2 बेटियों को मरने तक पीटा
पिता और नाबालिग भाइयों ने लाली (20) और शीला (18) की पीट-पीटकर हत्या की.

कुशीनगर जिले के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की हत्या कर दी. आरोपी पिता से बेटियों के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया. उसने दोनों बेटियों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. दोनों बहनों का गांव के ही दो युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, कुछ महीने पहले दोनों बहनें उनके साथ घर से भाग चुकी थीं. बाद में वापस आ गई थीं, इसे लेकर पंचायत भी हुई थी. लेकिन, दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों से दूरी नहीं बनाई, इसी बात पर गुस्साए पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया. बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके दोनों नाबालिग बेटों को हिरासत में ले लिया है. 

एक साल पहले घर से भाग गई थीं दोनों बहनें 

पुलिस के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना   जिले के सेवराही थाना क्षेत्र के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला की है. जहां रहने वाले रामप्रसाद मल्लाह की 2 बेटियों लाली (20) और शीला (18) का गांव के ही दो सजातीय युवकों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिछले साल दोनों बहनें उनके साथ घर से चली गई थीं, लेकिन करीब छह महीने पहले वह वापस लौट आईं. बाद में गांव में पंचायत हुई, जिसमें दोनों जोड़ों को एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई. इसके बाद से दोनों बहनें अपने घर पर ही रह रही थीं. 
मंगलवर 9 जून की सुबह गांव पहुंची पुलिस.

मंगलवर 9 जून की सुबह गांव पहुंची पुलिस.

ये भी पढ़ें- हॉरर किलिंग का खुलासा: ग्वालियर में पिता और भाइयों ने शादीशुदा बेटी को मारकर जलाया, 26 दिन बाद खुला राज

कमरे में बंद कर मरते दम तक पीटा 

पंचायत और पता की हिदायत के बाद भी दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों से बात करना बंद नहीं किया. जिसे लेकर दोनों बेटियों और पिता में आए दिन विवाद हो रहा था. सोमवार आठ जून की देर रात पिता ने लाली और शीला को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया, उनका मोबाइल छीन लिया. इसे बाद पिता रामप्रसाद ने अपने नाबालिग बेटों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा, इससे उनकी मौत हो गई. दोनों बेटियों की मौत के बाद पिता रामप्रसाद घर से भाग गया, जबकि दोनों नाबालिग बेटे घर पर ही थे. 

ये भी पढ़ें-  रात में घर से गई युवती तड़के लौटी, पिता-भाइयों ने कर दी हत्या, सुई से शरीर में किए 2 छेद, सबसे कहा- सांप ने काट लिया

घटना की सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी 

घटना की जानकारी चौकीदार पिंटू यादव को मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बहनों का खून से लथपथ शव पड़ा था. सूचना पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, तमकुहीराज पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच और छानबीन की. फारेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. 
घटना की सूचना पर रात में गांव पहुंची पुलिस की टीम.

घटना की सूचना पर रात में गांव पहुंची पुलिस की टीम.

ये भी पढ़ें- 'दादू गंदी फिल्में दिखाकर कहते हैं तुम ये सीखो', मासूम ने एस्ट्रोलॉजर मां को रोते हुए बताई दरिंदे दादा की करतूत

पुलिस कर रही जांच 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है. प्रथम दृष्टया वारदात में पिता व दो नाबालिग भाइयों के शामिल होने की बात सामने आई है. दोनों बहनों अलग-अलग लड़कों से बात करती थी, पिता मना करना था, लेकिन वे नहीं मानी. इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.  

(कुशीनगर से उदय सिंह की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar News Today, UP Crime, UP News, Honour Killing, Honour Killing UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com