कुशीनगर जिले के पिपराघाट गांव के देवनारायण टोला में एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की हत्या कर दी. आरोपी पिता से बेटियों के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया. उसने दोनों बेटियों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. दोनों बहनों का गांव के ही दो युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, कुछ महीने पहले दोनों बहनें उनके साथ घर से भाग चुकी थीं. बाद में वापस आ गई थीं, इसे लेकर पंचायत भी हुई थी. लेकिन, दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों से दूरी नहीं बनाई, इसी बात पर गुस्साए पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया. बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके दोनों नाबालिग बेटों को हिरासत में ले लिया है.
एक साल पहले घर से भाग गई थीं दोनों बहनें

मंगलवर 9 जून की सुबह गांव पहुंची पुलिस.
ये भी पढ़ें- हॉरर किलिंग का खुलासा: ग्वालियर में पिता और भाइयों ने शादीशुदा बेटी को मारकर जलाया, 26 दिन बाद खुला राज
कमरे में बंद कर मरते दम तक पीटा
पंचायत और पता की हिदायत के बाद भी दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों से बात करना बंद नहीं किया. जिसे लेकर दोनों बेटियों और पिता में आए दिन विवाद हो रहा था. सोमवार आठ जून की देर रात पिता ने लाली और शीला को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया, उनका मोबाइल छीन लिया. इसे बाद पिता रामप्रसाद ने अपने नाबालिग बेटों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंदकर दिया और लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा, इससे उनकी मौत हो गई. दोनों बेटियों की मौत के बाद पिता रामप्रसाद घर से भाग गया, जबकि दोनों नाबालिग बेटे घर पर ही थे.
घटना की सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना पर रात में गांव पहुंची पुलिस की टीम.
ये भी पढ़ें- 'दादू गंदी फिल्में दिखाकर कहते हैं तुम ये सीखो', मासूम ने एस्ट्रोलॉजर मां को रोते हुए बताई दरिंदे दादा की करतूत
पुलिस कर रही जांच
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है. प्रथम दृष्टया वारदात में पिता व दो नाबालिग भाइयों के शामिल होने की बात सामने आई है. दोनों बहनों अलग-अलग लड़कों से बात करती थी, पिता मना करना था, लेकिन वे नहीं मानी. इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
(कुशीनगर से उदय सिंह की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं