उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के परियल में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा की अगुवाई में निरीक्षण करने पहुंची टीम पर कथित तौर पर गांव के लोगों ने पथराव कर दिया. इस पथराव में एसडीएम घायल हो गए. SDM के सिर में चोटें आईं. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लेने पहुुंचे थे SDM
घटना के बाद जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना में शामिल बदमाशों के साथ गांव के लोग फरार है. बता दें कि एसडीएम शाहाबाद सुशील मिश्रा ग्राम परियल में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने बताया, 'शाहबाद के एसडीएम पाल गांव में बाढ़ राहत तैयारियों का जायजा ले रहे थे, तभी गांव के प्रधान के बेटे ने कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की. प्रधान के बेटे ने ग्रामीणों को बुलाया, जो एसडीएम से भड़क उठे और उन्हें वहां से ले गए. बाद में, जब शाहबाद के एसडीएम वहां से जा रहे थे, तभी गांव की कुछ नाराज महिलाओं ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे उनके सिर में चोट आ गई. एसडीएम को प्राथमिक उपचार दिया गया और टांके लगाने पड़े. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'
#WATCH | Hardoi, UP | Hardoi Sadar SDM Sushil Kumar Mishra was allegedly attacked during an inspection in Pariyal village, Shahbad Tehsil.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026
District Magistrate Anunaya Jha says, "Shahabad SDM was reviewing flood relief preparations in Pal village, when the village Pradhan's son… pic.twitter.com/7gg8te8ylu
इसलिए SDM पर भड़क गया प्रधान का बेटा
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब चार बजे शाहाबाद एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लेने परियल गांव पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्रा नदी के किनारे स्थित सिल्ट पट्टे, अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया. गांव में भ्रमण के दौरान अन्नपूर्णा भवन के शटर और आरआरसी सेंटर के गेटों में खामियां मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद महिला ग्राम प्रधान के बेटे उदयवीर राजपूत से जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला और कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की गई.
ग्रामीणों ने किया पथराव, SDM घायल
जिसके बाद उन्होंने प्रधान पुत्र को अपनी सरकारी वाहन में बैठा लिया. इसके बाद गांव से काफी सख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. वहीं माहौल तनावपूर्ण होते देख एसडीएम ने प्रधान पुत्र को वाहन से उतार दिया और आगे बढ़ गए. इसी दौरान महिला ग्राम प्रधान शिवरानी और जिला सदस्य लाला राम राजपूत के बेटे उदयवीर के नेतर्त्व में भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी घेर ली. इस पर उन्होंने ग्रामीणों को समझाने के लिए गाड़ी से उतरे तो उन पर पथराव शुरू कर दिया गया. एक पत्थर उनके सिर पर लगा, जिससे वह घायल हो गए.
पुलिस छावनी में पूरा गांव तब्दील
बाकी स्टाफ किसी तरफ वहां से वाहन सहित बाहर निकले और आनन फानन में सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद SDM को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और अतिरिक्त अधिकारियों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस के डर से आरोपियों के साथ साथ ग्रामीण भी फरार है.
ये भी पढ़ें: हरदोई: प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से नाराज हुई प्रेमिका, 180 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी
ये भी पढ़ें: लखनऊ में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही 2 सहेलियों से रेप का प्रयास, मुठभेड़ के बाद ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं