विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 जून से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, स्मार्ट कार्ड होगा जारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. 1 जून से पश्चिम बंगाल में महिलाएं फ्री में सरकारी बसों में यात्रा कर सकेंगी. इसके लिए सरकार जल्द स्मार्ट कार्ड भी जारी करेगी. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...

पश्चिम बंगाल में महिलाओं को बड़ा तोहफा! 1 जून से सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, स्मार्ट कार्ड होगा जारी
पश्चिम बंगाल: 1 जून से महिलाएं सरकारी बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
AI/ सांकेतिक तस्वीर

West Bengal Woman Free Bus Travel: पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. राज्य में 1 जून से सभी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए उठाया गया है. इसके लिए सरकार स्मार्ट कार्ड भी जारी करेगी ताकि महिलाओं को सफर करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, पहले अपने देश लौटें, जानिए US के नए इमिग्रेशन नियम क्या हैं?

सभी बसों में होगी मुफ्त यात्रा

परिवहन विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की योजना लागू करने का फैसला किया है. इस योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को हर तरह की सरकारी बसों में बिना किराया दिए यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. इनमें छोटी और लंबी दूरी वाली बसें शामिल हैं.

सरकार जारी करेगी स्मार्ट कार्ड

महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए सरकार एक स्मार्ट कार्ड जारी करेगी. यह कार्ड डिजिटल होगा और इसमें क्यूआर कोड के साथ महिला का नाम और फोटो होगा. हर महिला को अप्लाई करने पर यह स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिसके लिए उसे अपने क्षेत्र के BDO या SDO ऑफिस में अप्लाई करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को आवेदन करते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी/पब्लिक सेक्टर की आईडी, स्कूल-कॉलेज की आईडी या पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र. इसके साथ में एक अपनी फोटो भी देनी होगी.

स्मार्ट कार्ड जारी होने से पहले ऐसे कर सकेंगे सफर

सरकार के मुताबिक जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं होते, तब तक महिलाएं किसी भी सरकारी फोटो आईडी के आधार पर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इस दौरान बस में कंडक्टर आईडी चेक करने के बाद महिलाओं को 'जीरो वैल्यू टिकट' या थर्मल पेपर टिकट देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com